Thursday, 9 September 2021

↪️ मध्यकालीन भारतीय इतिहास ↩️


🔹 हसन निजामी और फख ए मुदब्बिर कुतुबुद्दीन ऐबक के दरबारी कवि थे। 🔹 मुहम्मद गोरी ने पहली बार 1175 में भारत के मुल्तान पर आक्रमण किया। उस समय वहाँ करमाथ जाति के मुस्लिम शासकों का राज्य था। 🔹 जहाँगीर के काल में मुगल चित्रकला का खूब विकास हुआ। उसका काल मुगल चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है। 🔹 मुहम्मद बिन कासिम ने 712 ई में भारत पर आक्रमण किया। उस समय सिंध के राजा दाहिर थे। 🔹 लिंगराज मंदिर उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में है। इसे जजति केशरि ने बनवाया था। यह 11 वीं सदी में बनाया गया लेकिन फिर भी इसके कुछ हिस्से 1400 साल पुराने हैं। 🔹 नटराज की कांस्य मूर्ति चोल वंश से सम्बंधित है। नटराज का अर्थ है:- तांडव नृत्य की मुद्रा में शिव। 🔹 अमोघवर्ष राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक था। 🔹 एलिजाबेथ प्रथम 1558 से 1603 तक इंग्लैंड की रानी थीं। वह अकबर के समकालीन थीं। 🔹 अब्दुल कादिर बदायूँनी, नकीब खान और थानेश्वर अकबर के दरबार में थे। 🔹 भारत का भूगोल 🔹 ==================== ➨ नोह्कलिआइ झरना मेघालय के चेरापूंजी में है| यह 1115 फीट (340 मीटर) ऊंचा है| इसकी चौड़ाई 75 फीट है| ➨ ग्लेशियर में वाष्पीकरण, पिघलने अथवा अन्य कारणों से बर्फ कम होने को अपक्षरण कहा जाता है। ➨ स्केर्री छोटे से पथरीले द्वीप को कहा जाता है, जहाँ पर मानवीय जीवन यापन की सम्भावना कम होती है। इसे “लो सी स्टैक” भी कहा जाता है। ➨ डेम्पिएर-होजेस रेखा एक काल्पनिक रेखा है, जिसे 1829-30 में खींचा गया था, यह रेखा सुंदरबन डेल्टा की उत्तरी सीमा को दर्शाती है। यह रेखा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के समानांतर स्थित है। ➨ उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनों के कारण चेन्नई में शीतकालीन वर्षा होती है। ➨ भारत में प्रतिवर्ष 160 लाख टन नमक का उत्पादन किया जाता है, भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है। गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भारत के 4 प्रमुख नमक उत्पादक राज्य हैं। ओडिशा में भी गंजम, पूरी और बलासोर में लगभग 30 हज़ार टन नमक का उत्पादन किया जाता है। ➨ अलमट्टी बाँध परियोजना उत्तरी कर्नाटक में कृष्णा नदी पर स्थित है, यह परियोजना 2005 में बन कर तैयार हुई थी। ➨ टुन्ड्रा क्षेत्र उत्तरी ध्रुव के समीप स्थित है, इस स्थान पर जलवायु अत्याधिक शीत होने के कारण यहाँ पर सीमित संख्या में ही वनस्पति उपलब्ध है। ➨ उत्तर भारत में गंगा के विशाल मैदान विश्व के सबसे बड़े अलुवियम निक्षेप हैं, हिमालय से बहने वाली नदियों द्वारा यह पर उपजाऊ मिट्टी का निक्षेप किया जाता है। खादर क्षेत्र की रचना नयी अलुवियम से हुई है, यह निम्न ऊंचाई युक्त क्षेत्र है। ➨ थार मरुस्थल विश्व का 10 सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह मरुस्थल भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

No comments:

Post a Comment

'सहारा श्री की अंतिम क्रिया में नहीं शामिल हुए उनके दोनों लौंडे

  'सहारा श्री की अंतिम क्रिया में नहीं शामिल हुए उनके दोनों लौंडे । पत्नी भी नहीं आईं ।' यह सिर्फ खबर भर नहीं है । यह आईना है जीवन क...